बच्चों के मानसिक एवं विकास संबंधी समस्याओं के लिए निःशुल्क परामर्श शिविर
दिनांक: 01 अगस्त 2026, शनिवार
समय: दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक
स्थान: श्रीजी हॉस्पिटल, नयापुरा, कोटा, राजस्थान
शिविर के बारे में
श्रीजी हॉस्पिटल द्वारा बच्चों की मानसिक एवं विकास संबंधी समस्याओं के लिए निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों से जुड़ी विभिन्न व्यवहारिक, मानसिक एवं विकास संबंधी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ परामर्श और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
किन समस्याओं के लिए परामर्श उपलब्ध रहा?
- बोलने में देरी
- नाम पुकारने पर ध्यान न देना
- आँखों में आँखें डालकर न देखना
- बहुत ज्यादा शरारती या एक जगह न बैठना
- पढ़ाई में ध्यान न लगना
- चलने, बोलने या खेलों में विकास की देरी
- सेरेब्रल पाल्सी
- ऑटिज्म
- एडीएचडी एवं अत्यधिक चंचलता या ध्यान की कमी
शिविर में उपलब्ध सुविधाएँ
- अनुभवी चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श
- माता-पिता को बच्चों की समस्याओं के संबंध में मार्गदर्शन
- आगे के उपचार एवं देखभाल की जानकारी
- बच्चों के विकास और व्यवहार से जुड़ी समस्याओं पर विशेषज्ञ सलाह
विशेष छूट
ईईजी एवं एमआरआई जाँच पर 50% तक की छूट।
आयोजन स्थल
श्रीजी हॉस्पिटल
नयापुरा, कोटा, राजस्थान
संपर्क
दूरभाष: 0744-2990605
मोबाइल: 9251476096
समय पर पहचान • सही उपचार • बेहतर भविष्य